ई – श्रम कार्ड बनवाएं और पायें ₹1000 प्रतिमाह | E – Shram Card Card Registration 2022

E – Shram Card Card Registration 2022 सबसे पहले हम जान लेते हैं कि आखिर ई श्रम कार्ड है क्या तो इस सवाल को आप इस तरह समझिए की जैसे जो कोई भी श्रमिक असंगठित क्षेत्र में काम करते हैं असंगठित श्रमिक से तात्पर्य ऐसे श्रमिक है जो किसी भी संगठन से जुड़े नहीं होते अर्थात वह ऐसे श्रमिक होते है जिनको सरकार से कोई भी प्रत्यक्ष लाभ प्राप्त नहीं हो पाता था इसी को देखते हुए केंद्र सरकार ने E – Shram Card के द्वारा देश के श्रमिको का रास्ट्रीय स्तर पर डेटाबेस तैयार करने की योजना बनाई | जिससे की उन्हें सरकार द्वारा जारी योजनाओ का प्रत्यक्ष लाभ मिल सके |

देश में संगठित तथा असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा विभिन्न प्रकार की योजनाएं लायी जाती है जिससे कि सभी मजदूरो को आत्मनिर्भर बनाया जा सके। लेकिन बहुत श्रमिक ऐसे भी होते है जो योजना का लाभ का लाभ लेने के लिए पात्रता तो रखतें है लेकिन किसी कारणवश वह योजना का लाभ नहीं प्राप्त कर पाते हैं। ऐसे सभी श्रमिकों के लिए केंद्र सरकार द्वारा ई-श्रम पोर्टल की शुरुवात की गई है। इस पोर्टल पर सभी श्रमिकों से जुडी जानकारी को इकठा किया जायेगा । इस पोस्ट में ई – श्रम से जुड़े सभी जभी प्रकार की जानकारियों को बताय गया है जैसे – ई श्रम कार्ड कैसे बनाये ,इसको बनाने के फायदे क्या है, ई – श्रम कार्ड बने के लिए जरुरी दस्तावेज, जिनका ई – श्रम बन चूका है उनको क्या लाभ मिल रहा आदि जानकरी दी गई है |

ई – श्रम कार्ड के लाभ –

ई – श्रम पोर्टल पर सभी रजिस्टर्ड श्रमिकों को केंद्र सरकार के द्वारा विभिन्न प्रकार के लाभ प्रदान किये जायेंगे ।जिसके लिए उन्हें एक बार अपना पंजीकरण ई – श्रम कार्ड के पोर्टल पर करवाना होगा जिसमें उन्हें 12 अंकों का एक UAN नंबर प्राप्त होगा और यह नंबर पुरे देश में मान्य होगा |

  • सरकार द्वारा जो भी योजनाएं असंगठित श्रमिको के लिए लाइ जाएँगी उसका प्रत्यक्ष लाभ ई श्रम कार्ड धारकों मिल पायेगा जो की पहले प्राप्त नहीं होता था |
  • प्रधानमंत्री सुरक्षा बिमा योजना (PMSBY) और प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY) का लाभ ई – कार्ड धारक श्रमिक को दिया जायेगा जिससे की उनको 2 लाख तक का दुर्घटना और जीवन बीमा का लाभ मिल पायेगा |
  • श्रमिक किसी भी राज्य में जाकर केंद्र या राज्य सरकार की योजना में कार्य कर सकेगा जिसके लिए उसको अलग से पंजीकरण करने की आवश्यकता नहीं होगी और उसका लाभ भी सीधे उसके बैंक खाते में प्राप्त होगा |
  • पंजीकृत श्रमिको के लिए उनके पंजीकृत कार्य क्षमता के अनुसार योजनाये बनाई जाएँगी जो की पहले संभव नहीं था |
  • श्रमिको के लिए किसी भी प्रकार का ट्रेनिंग देना सरकार के लिए आसान होगा उनके पंजीकृत कार्य तथा पोर्टल पर उसकी शिक्षा का स्तर आदि की जानकारी होगी जिससे ट्रेनिंग के माध्यम से उनका कार्यकुशलता में वृद्धि होगी |
  • बहुत से राज्य ने वर्तमान में भी ऐसे श्रमिको के लिए भत्ता आदि की भी शुरवात कर दी है जिसका प्रत्यक्ष लाभ ऐसे श्रमिको को मिलेगा |

ई – श्रम कार्ड बनवाने के लिए पात्रता –

पोर्टल पर खुद को पंजीकृत करने के लिए आपके आप कुछ पात्रता का होना आवश्यक है तभी आप ई – श्रम पोर्टल पर अपना पंजीकरण करवा पाएंगे |

  • आपकी आयु 16 से 59 वर्ष के बीच होना चाहिए यदि आपकी आयु इससे कम या ज्यादा है तो आप ई – श्रम कार्ड बनवाने के लिए अपात्र हो जायेंगे |
  • यदि आप EPFO या ESIC जैसे किसी संगठन के सदस्य है तो आपका पंजीकरण ई – श्रम के पोर्टल पर नहीं हो पायेगा |
  • आप यह करदाता नहीं होने चाहिए यदि को आय कर का भुगतान करता है तो वह भी अपात्र माना जायेगा |
  • आप भारत के नागरिक होने चाहिए |

ई – श्रम कार्ड हेतु आवश्यक दस्तावेज –

कार्ड बनवाने के लिए कुछ अनिवार्य और जरुरी दस्तावेज की आवश्यकता होती है जिनकी जानकारी दी गई है

  • आधार कार्ड (मोबाइल नंबर लिंक हो ) / अन्यथा चॉइस सेण्टर में जाना पड़ेगा (अनिवार्य )
  • बैंक पासबुक (अनिवार्य )
  • राशन कार्ड /बिजली बिल / टेलीफोन बिल
  • आय प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • शिक्षा का प्रमाणपत्र
  • मोबाइल नंबर (पंजीकरण के समय उपलब्ध हो जिसमे आधार लिंक हो ) (अनिवार्य )

ई – श्रम कार्ड पंजीयन प्रक्रिया E – Shram Card Card Registration 2022 Process :-

E Shram REgistration Online
  • आधार कार्ड से लिंक Registerd Mobile नंबर को डालें तथा कैप्चा डालें और सेंड ओटीपी पर क्लिक करें | (यदि आपका मोबाइल नंबर आधार से लिंक नहीं है तो फिंगर वेरिफिकेशन के माध्यम से आपका ई – श्रम कार्ड बनेगा जिसके लिए आपको किसी चॉइस सेंटर संचालक से संपर्क करना पड़ेगा )
e - shram otp verification
e – shram otp verification
  • आपके Registerd मोबाइल नंबर पर आये OTP को डालकर वेरीफाई करें |
  • OTP VERIFICATION के बाद आपका पंजीकरण फॉर्म खुल जाता है जिसमे आपको अपनी जानकारी देनी होती है |
e - shram online form
e – shram online form
  • पहले आपको वह डिटेल दिखेगा जो की आपके आधार के अनुसार होगा |
  • इसके बाद आपको दुसरे फ़ील्ड में यदि कोई सुधर करना है तो PERSONAL INFORMATION वाले टैब में कर सकतें है |
  • इसके बाद आपको अपना पूरा एड्रेस डिटेल देना होगा |
E shram Adress Details
E shram Adress Details
  • अगले स्टेप में आपके शिक्षा और इनकम से जुडी जानकारी देनी होगी और यदि आपके पास इनका कोई प्रमाण पत्र है तो वह भी अपलोड कर सकतें है | परन्तु अपलोड करना अनिवार्य नहीं है |
  • इसके बाद आपको अपने काम से सम्बंधित जानकरी देनी होगी जो भी कार्य आपको आता हो, उस कार्य में कितने साल का अनुभव है यदि कोई प्रमाण पत्र हो तो वह लगा दें |
  • अंत में आपको अपने बैंक खातें की जानकारी देनी होगी |
  • इसके बाद सबमिट करते ही आपका ई – श्रम कार्ड डाउनलोड करने का आप्शन आ जायेगा जिसमे आपका 12 अंको का UAN लिखा होगा |
 #Note - ई - श्रम कार्ड बनाते समय यदि को समस्या आती है तो आप Helpline Number- 14434 पर कॉल कर सकतें है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *